फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव आस्था से सराबोर हुआ पड्डल, 104 देवी-देवताओं ने की शिरकत

विज्ञापन
मंडी में आयोजित देव समागम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
भजन-कीर्तन और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से शिवरात्रि जैसा बना आध्यात्मिक माहौल
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया देव आशीर्वाद, 121 महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें
अंतरराष्ट्रीय देव समागम का पड्डल मैदान में हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पड्डल मैदान रविवार को देव आस्था और लोक संस्कृति के संगम का गवाह बना। श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय देव समागम के समापन अवसर पर मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 104 देवी-देवताओं ने शिरकत की। ढोल-नगाड़ों की थाप, देव रथों की मौजूदगी, भजन-कीर्तन और लोकनृत्यों से पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि जैसा आध्यात्मिक माहौल बना रहा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
श्री सत्य साईं बाबा सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित समागम के दूसरे दिन रविवार को सराज, उत्तरशाल, द्रंग, नाचन, बल्ह और चौहारघाटी समेत विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवताओं के रथ और देवलू पहुंचे। आयोजकों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से देवताओं का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और उन्हें निर्धारित स्थान प्रदान किए।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सुबह पांच बजे शहर में निकाली गई प्रभातफेरी और संकीर्तन से हुई। इसमें करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिनभर साईं समिति के भजन गायकों ने वेद मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुल्लवी नाटी, कांगड़ा का झमाकड़ा, बिलासपुर का गिद्धा और मंडयाली लुड्डी समेत विभिन्न लोकनृत्यों ने समां बांधा।
समागम के दौरान साईं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निमिश पांड्या, राष्ट्रीय प्रबंधन ट्रस्टी आरजे रत्नाकर और राज्य अध्यक्ष प्रो. योगेंद्र वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के बीच हुई बारिश की बौछारों के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

सामाजिक कल्याण पहल के तहत 43 सिलाई केंद्रों से जुड़ी 121 जरूरतमंद महिलाओं को पैडल सिलाई मशीनें वितरित की गईं। समापन पर सभी देवी-देवताओं की महाआरती की गई और नजराना भेंट कर भावुक विदाई दी गई।

मंडी में आयोजित देव समागम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती युवतियां। संवाद

मंडी में आयोजित देव समागम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें