फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आधुनिक वाटर गन से वर्षभर हराभरा रहेगा पड्डल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
30 से 40 मीटर तक होगा पानी का छिड़काव, ब्यास नदी से मिलेगी नियमित जलापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान की हरियाली को वर्षभर बनाए रखने के लिए जिला खेल परिषद ने आधुनिक सिंचाई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। परिषद की बैठक में मैदान में दो अत्याधुनिक वाटर गन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इनकी मदद से 30 से 40 मीटर तक समान रूप से पानी का छिड़काव संभव होगा, जिससे घास की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी और खिलाड़ियों को हर मौसम में बेहतर खेल मैदान उपलब्ध होगा।
वर्तमान में पड्डल मैदान की सिंचाई अग्निशमन विभाग के वाहनों के माध्यम से की जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सिंचाई कार्य अधिक वैज्ञानिक, व्यवस्थित और कम समय में किया जा सकेगा। आधुनिक वाटर गनों के लिए व्यास नदी से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा भी विकसित किया जाएगा, ताकि मैदान को समय पर पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड्डल मैदान जिला मुख्यालय का प्रमुख खेल एवं आयोजन स्थल है, जहां वर्षभर राज्य और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में मैदान की हरियाली और गुणवत्ता बनाए रखना हमेशा से खेल परिषद के लिए एक चुनौती रहा है। नई सिंचाई प्रणाली लागू होने से गर्मियों में घास के सूखने की समस्या काफी हद तक कम होगी और मैदान का रखरखाव पहले की तुलना में अधिक बेहतर हो सकेगा। उधर, जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि जिला खेल परिषद ने पड्डल मैदान में दो आधुनिक वाटर गन लगाने का निर्णय लिया है। लागत का आकलन पूरा होने के बाद स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पानी की बचत होगी, कम समय में बड़े क्षेत्र में समान रूप से सिंचाई संभव होगी और मैदान का रखरखाव अधिक प्रभावी बन सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें