फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के आपातकालीन वार्ड में रविवार देर रात के बैड पर दो-दो उपचाराधीन मरीज
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में वायरल फीवर का प्रकोप अचानक बढ़ने से आपातकालीन वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को दाखिल करना पड़ रहा है। तेज बुखार से ग्रस्त मरीजों को उपचार दिलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव भी मुसीबत बनता जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की आपात सेवाओं में देर रात तक मरीजों के दाखिल होने का सिलसिला जारी रहा, जिससे बिस्तर भी कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाना पड़ा। शिशु रोगी वार्ड में तीन से 17 साल तक के बच्चे बुखार से ग्रस्त होकर उपचार के लिए दाखिल करने पड़े। ढेलू की पांच साल की इंताशंवी और पांच साल के शिवांश निवासी मझवाड़ को वायरल फीवर ने जकड़ लिया था, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। इसी प्रकार 17 साल के अर्पण निवासी छाणंग को भी तेज बुखार की शिकायत को लेकर परिजन उपचार के लिए लाए थे।
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास चिकित्सक कर रहे हैं। मानसून सीजन में वायरल फीवर, उल्टी-दस्त के लक्षणों वाले मरीजों को भी निशुल्क दवाई और उपचार का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. अशोक चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें