फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संकाय की मेरिट से बाहर 180 छात्रों को मिला प्रवेश

Wed, 29 Jun 2016 07:04 PM IST
मंडी
विज्ञापन
काउंसल‌िंग का इंतजार करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कालेज मंडी में बुधवार को विज्ञान और कला संकाय की काउंसलिंग पूरी हो गई। काउंसलिंग के अंतिम दिन विज्ञान संकाय के 180 विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन ने राहत प्रदान की। मेरिट में बाहर हुए 180 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के अंतिम दिन प्रवेश मिल गया है। जिससे 180 विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। कला संकाय में 200 सीटें खाली रह गई हैं। कला संकाय की खाली 200 सीटों के लिए वीरवार को ओपन काउंसलिंग होगी। किसी भी संकाय में जमा दो कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र जिन्हें कॉमर्स और साइंस के प्रथम सत्र में प्रवेश नहीं मिला है, उन्हें कला संकाय में प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मंडी कॉलेज में कला संकाय की 1120 सीटों के कुल 920 आवेदन आए थे। जिस कारण 200 सीटें पहली काउंसलिंग में खाली रह गई।

अब कॉलेज प्रबंधन ने इन 200 सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को सिर्फ एक दिन का ही समय दिया है। इसके अलावा मंडी कॉलेज में साइंस और कॉमर्स संकाय की सभी सीटें बुधवार को भरी गईं। काउंसलिंग के अंतिम दिन साइंस संकाय के छात्रों को राहत मिली है। अंतिम दिन वल्लभ कॉलेज को 720 सीटों की बजाए 900 सीटें भरने की अनुमति मिली है। जिससे लगभग 180 छात्रों को वल्लभ कालेज में बीएससी करने का मौका मिल गया। वल्लभ कॉलेज में साइंस संकाय में 1090 छात्रों ने आवेदन किए थे। लेकिन सीटें 720 होने के कारण कई छात्रों को दाखिला लेने से वंचित होने की तलवार लटक गई थी। जिसमें 180 छात्रों को अंतिम दिन सीटें बढ़ने से राहत मिली है।

साइंस और कॉमर्स संकाय की सभी 1040 सीटें भर गई हैं। कला संकाय की खाली 200 सीटों के लिए वीरवार को ओपन काउंसलिंग होगी। इसमें कोई भी छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -डा. अशोक अवस्थी, प्राचार्य वल्लभ कालेज मंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें