फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 95.15 करोड़ : अनिल

Wed, 29 Jun 2016 07:00 PM IST
मंडी
विज्ञापन
‌‌स‌िंचाई योजना का उद्घाटन करते अनिल शरमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बुधवार को सदर क्षेत्र के साईगलू में 17 लाख की लागत से निर्मित आईपीएच उपमंडल भवन तथा सदोह में 1.7 करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना सदोह-तरनोह-कसान का विधिवत लोकार्पण किया। ब्यास नदी से इस योजना के लिए पानी उठाया गया है। जिससे तीनों गांवों की दो हजार से अधिक आबादी को पेयजल सुविधा उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन


नलहोग में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठा रही है। सदर क्षेत्र में वर्तमान में छह पेयजल योजनाओं पर 95 करोड़ 10 लाख की राशि व्यय की जा रही है। कोटली में राजकीय महाविद्यालय तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया गया है। इससे तुंगल क्षेत्र के युवाओं को घर द्वार पर उच्च और व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि कोटली महाविद्यालय के भवन के लिए पांच करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। कोटली में तहसील कार्यालय स्थापित कर तहसीलदार की नियुक्ति की गई है। घेरू से बल्ह के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा।

लोग इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाएं। उन्होंने नलहोग से जलौण एंबुलेंस योग्य सड़क के निर्माण के लिए पांच लाख प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही सदोह में भूमि की उपलब्धता पर पशु औषधालय स्थापित करने, जलौण और निचला सदोह में पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण, सदोह पंचायत घर की ऊपरी मंजिल के लिए धन उपलब्ध करवाने तथा वर्षा शालिका निर्मित करने का भी आश्वासन दिया। स्थानीय ग्राम पंचायत सदोह के प्रधान कमलेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य तरनोह वार्ड हेमराज, पूर्व प्रधान कोटली पंचायत व सदर कांग्रेस के प्रवक्ता चमन लाल, धन्यारा पंचायत के प्रधान कृष्ण चंद व पूर्व प्रधान मोहन सिंह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सदर कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुलजारी लाल, कांग्रेस सेवादल सदर के अध्यक्ष धारी राम, आईपीएच के मुख्य अभियंता राजेश बक्शी, अधीक्षण अभियंता एलआर चौधरी, अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा, खंड विकास अधिकारी नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें