फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस से किसानों को राहत : संजय चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने जंजैहली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में किसानों, बागवानों और कामगारों के लिए बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। संजय चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों के तहत तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर 50 फीसदी ब्याज माफी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

कहा कि एकमुश्त ऋण अदायगी योजना (ओटीएस) से किसानों को राहत मिलेगी। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 को ऋण वितरण वर्ष घोषित किया है, ताकि आसान किस्तों और साधारण ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध हो। महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए नई ऋण योजनाएं लाने पर विचार चल रहा है। थुनाग शाखा में आधारभूत परिवर्तन और क्षेत्र विस्तार की योजना है। नशे के खिलाफ जागरुकता पर जोर देते हुए चौहान ने कहा कि नशा कारोबारियों की संपत्ति जब्त होगी। शिविर में कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, बैंक के निदेशक रवि ठाकुर, महाप्रबंधक राज नारायण जमाल्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें