फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा डिग्री नहीं, व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम : शकुंतला

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यालय, परिवार और समाज के बीच शिक्षा को लेकर संवाद स्थापित करना रहा। प्रवक्ता शकुंतला सैनी ने शिक्षा संवाद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, विद्यालय की गतिविधियों में भाग लें, मोबाइल का सीमित उपयोग करवाएं तथा बेटियों को भी बेटों के बराबर शिक्षा दें। कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम भी है। कार्यक्रम में प्रवक्ता संजीव कुमार ने भी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। छात्रों ने शपथ ली कि वे नियमित रूप से स्कूल आएंगे, नशे से दूर रहेंगे, मोबाइल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य डोलमा शर्मा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें