फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सर्व जन संरक्षण समिति की सुंदरनगर इकाई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर रोष जताया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य सलाहकार अमर सिंह राघवा के नेतृत्व में एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समिति ने ज्ञापन में कहा कि नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छात्रों से संवाद स्थापित करने और मामले में जवाबदेही तय करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

समिति ने राष्ट्रपति से मांग की है कि नीट पेपर लीक और उससे जुड़ी सभी कथित अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें