फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहारघाटी में फिर पकड़ी अफीम की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। पधर पुलिस ने द्रंग क्षेत्र की चौहारघाटी में एक बार फिर से खेतों में लहलहा रही अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने तीन बीघा निजी भूमि पर अवैध रूप से अफीम के करीब 50 हजार पौधे बरामद किए। राजस्व विभाग की निशानदेही के बाद जमीन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसएचओ अनिल कुमार की अगुवाई में मंगलवार को पधर पुलिस का दल चौहारघाटी की लटराण पंचायत के जुगाहण गांव में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस दल की नजर तीन बीघा भूमि पर पड़ी जहां सेब के बगीचे की आड़ में अवैध खेती की जा रही थी।
पुलिस दल ने करीब 50 हजार अफीम के पौधों को कब्जे में ले लिया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि अभी किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दो जून को राजस्व अधिकारी की ओर से जमीन की निशानदेही के बाद ही भूमि मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी संभव हो पाएगी।
विज्ञापन

...
चार मई को पकड़े थे 142686 अफीम के पौधे
मंडी पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा है। चार मई को भी पुलिस ने पधर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर 142686 अफीम के पौधों की खेती पकड़ी थी। पूरे ऑपरेशन में लगभग 21 घंटे लगे थे और पुलिस टीमों को चार घंटे पैदल सफर तय करना पड़ा। इस दौरान छह एफआईआर दर्ज की गई। नशे पर नकेल जारी रहेगी।
विज्ञापन

- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें