जोगिंद्रनगर (मंडी)। डॉ. आंबेडकर कल्याण सभा जोगिंद्रनगर इकाई की बैठक रविवार को ढेलू में हुई। इसमें सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एनआर अत्री और सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक जगरनाथ वर्धन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में करीब 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
सभा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने कहा कि डॉॅ. आंबेडकर कल्याण सभा का गठन गैर-राजनीतिक है। सभा का सर्व समाज सेवा, जरूरतमंद एवं आर्थिक तौर पर अति निर्धन लोगों का कल्याण करना ही एक मुख्य ध्येय है। इस समाज के साथ यदि कोई अन्याय होता है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सभा के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए यथासंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य विजय कुमार भाटिया और बीडीसी सदस्य जोगिंद्र पाल उपस्थित रहे। इस दौरान सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें एनआर अत्री, जगरनाथ वर्धन और श्रवण कुमार को मुख्य संरक्षक चुना गया।
केवल कुमार महासचिव, जोगिंद्रपाल, मनोहर कुमार, शेर सिंह अत्री वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। अनिल कुमार, बाली राम, अमित कुमार को उपप्रधान, वित्त सचिव गोबिंद राम, मुख्य सलाहकार विजय कुमार, दीवान चंद, रामदास, हेम राज, कानूनी सलाहकार में लक्ष्मण दास, राजकुमार, शेर सिंह भाटिया को चुना गया।
अमित कुमार, संजीव कुमार, संजय संयुक्त सचिव, ब्यास देव, भाग सिंह प्रेस सचिव, संरक्षक पद पर रेवत राम, रेलू राम, जय राम, खेम चंद, प्रकाश चंद, जगदीश चंद को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सुखदेव, दलीप सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र पाल, वचित्र सिंह, सनी कुमार, चरण दास, अनिल कुमार को शामिल किया। संवाद