फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गणित को रोचक बनाने पर करवाया ऑनलाइन सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा ने छात्रों के लिए एक विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित किया। सत्र में निजी यूनिवर्सिटी के प्रख्यात प्रो. डॉ. सीताराम शर्मा ने मेकिंग मैथमेटिक्स जॉयफुल बाय वैदिक गणित विषय पर बहुमूल्य जानकारी साझा की।
विज्ञापन

डॉ. सीताराम शर्मा ने बताया कि वैदिक गणित गणना को तेज, आसान और मजेदार बनाने में कैसे सहायक हो सकता है, गणित की जटिल समस्याओं को वैदिक सूत्रों के माध्यम से सरल और रोचक बनाने की तकनीकों को समझाया।
यह सत्र विशेष रूप से गणित को कठिन मानने वाले छात्रों के लिए लाभकारी रहा। उन्होंने छात्रों को गणना कौशल सुधारने, त्वरित गणितीय हल निकालने और प्रतियोगी परीक्षाओं में वैदिक गणित के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य संजय कुमार और सभी स्टॉफ सदस्यों ने सत्र के लिए डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें