फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन का उठा मुद्दा

Wed, 03 Jun 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट की बैठक में वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर चर्चा की गई। मूवमेंट के जिला संयोजक कैप्टन हेतराम शर्मा ने बताया कि आईईएसएम राष्ट्रीय स्तर पर वन रैंक वन पेंशन लागू करने के लिए जंग लड़ रही है और ये जंग लागू होने तक जारी रहेगी। हिमाचल में आईईएसएम की एक विशेष बैठक पांच जून को मंडी के सैनिक विश्राम गृह में होगी। जिसमें वन रैंक वन पेंशन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि वन रैंक वन पेंशन को लागू करने के लिए देरी की जा रही है। वहीं माननीय अपने वेतन भत्ते चंद मिनटों में बढ़ा कर लागू कर देते हैं। लाखों सैनिक वन रैंक वन पेंशन की आस पर हैं, लेकिन देरी के कारण अब सैनिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व सैनिक देश की सहरदों पर सेवाओं के बाद अब नेताओं के आगे गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर हैं।

वहीं बलद्वाड़ा में भूतपूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वन रैंक वन पेंशन लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर दलीप सिंह की अध्यक्षता में रैली निकाल कर स्थानीय तहसीलदार के माध्यम से एक मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया। रैली में कैप्टन कृष्ण चंद, रमेश कुमार, परस राम, ज्ञान चंद, बीएल शर्मा, सत्य पाल और दिले राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें