फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार लोग घायल

Sat, 18 Mar 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर के सलाह में शनिवार को सड़क में पलटी जीप।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दोनों हादसे जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए।

पहले हादसे में सुंदरनगर त्रिफलघाट सड़क पर चरोट पास निकट शनिवार शाम पिकअप जीप गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से देशराज (28) पुत्र साधू राम निवासी चोरट को नाजुक हालत के चलते हैं पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल जीप चालक राजकुमार (30) पुत्र छांगा राम, निवासी कुनाला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में उपचार चल रहा है। टिहरी पंचायत के उपप्रधान कांशीराम ने बताया मृतक देशराज बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

दूसरे हादसे में नगर परिषद के सलाह वार्ड में शनिवार दोपहर स्कूटी को बचाते हुए तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।

इस हादसे में स्कूटी सवार बाप-बेटी और जीप चालक घायल हो गए। हादसे में जीप को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार दोपहर सलाह में धनोटू की ओर जा रही तेज रफ्तार जीप एक गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पेट्रोल पंप से बाहर निकली। स्कूटी को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर सड़क में जा पलटी। इस दौरान स्कूटी भी अनियंत्रित हो गई।

इससे स्कूटी सवार ओम प्रकाश और उसकी बेटी पूनम निवासी धार टटोह सड़क पर गिर कर घायल हो गए। जीप पलटने से उसका चालक भूषण निवासी कासला डाकघर जयदेवी भी घायल हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया है।
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों को लेकर सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को मौके पर छानबीन के लिए भेजा गया है।

सुंदरनगर के सलाह में शनिवार को सड़क में पलटी जीप।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें