जोगिंद्रनगर शहर में सोमवार को वर्षा से जलमग्न हुई सड़कों के बीच गुजरते वाहन। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर शहर में निकासी नालियां बंद, एनएच बना तालाब
प्रभावित होती रही वाहनों की रफ्तार, लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्पयूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में बारिश के पानी के लिए बनाई गई नालियों के फिर बंद हो जाने से मंडी-पठानकोट हाईवे तालाब बन गया। इसमें दोपहिया वाहन चालकों को गुजरना चुनौती बना रहा। शहरी क्षेत्र में वर्षा से जलमग्न सड़कों पर चौपहिया वाहनों की रफ्तार भी दोपहर बाद प्रभावित होती रही।
मंडी-पठानकोट हाईवे पर पुलिस थाना चौक, आदर्श कन्या पाठशाला और पठानकोट चौक में बारिश का पानी जमा हो जाने से आसपास के कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर बाद चार बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ओलावृष्टि के साथ बारिश भी शुरू हो गई। पांच बजे तक शहर की सड़कों में जल भराव की स्थिति बन गई। सरकाघाट सड़क पर हुए गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से पैदल गुजरने वालों को भी परेशान होना पड़ा। वहीं, ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
जोगिंद्रनगर शहर में बारिश के पानी के लिए विभिन्न विभागों ने निकासी नालियों को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर रखे हैं। पठानकोट चौक में ठप पड़ी निकासी नाली का मामला ध्यान में है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को दोबारा अपनी कार्रवाई तेज करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
मनीष चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर