फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारियों ने स्पष्ट मिशन के साथ किया कार्य : अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अमृत महोत्सव सभागार स्वामी विवेकानंद भवन में शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मांडव्य छात्र अध्ययन मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इतिहास विभाग एवं भौतिकी विभाग का सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति ललित कुमार अवस्थी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव शशिपाल नेगी ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में वीर सिंह रांगड़ा (भौतिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला) मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलसचिव शशिपाल नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारे गौरवशाली इतिहास को याद करना और उससे प्रेरणा लेना है। मुख्य वक्ता वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि शहीदी दिवस केवल एक स्मरण का दिन नहीं, बल्कि प्रेरणा लेने का अवसर है। मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्य वक्ता ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचारों और गुणों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें