फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बार-बार फोन करने पर अधिकारी की पत्नी ने पूछा था विधायक से कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रकाश राणा के अभद्र व्यवहार के आरोप पर अधिकारी ने दी सफाई, राजनीति गरमाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में विधायक प्रकाश राणा की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की पत्नी पर लगाए अभद्र व्यवहार मामले में अधिकारी जेपी नाईक ने सफाई दी है कि विधायक सड़क कार्य को लेकर बार-बार फोन पर परेशान कर रहे थे। इस पर उनकी पत्नी ने मोबाइल लेकर बार-बार कॉल करने का कारण पूछा था। अधिकारी बीमारी से भी परेशान हैं। इसे देखकर उनकी पत्नी ने बात की थी। बाद में विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस में करवाई थी।
वीरवार को इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अधिकारी के बचाव में आकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने विधायक पर खौफ का माहौल बनाने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनकी पत्नी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उधर, मामले को लेकर जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि विधायक की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स

45 दिन बाद ही क्यों आई विधायक को सड़कों की याद : कांग्रेस
कांग्रेस नेता एवं पस्सल पंचायत के प्रधान विशाल राठौर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि 45 दिन तक जोगिंद्रनगर में अन्य अधिशासी अभियंता तैनात रहे। उस समय विधायक को अपने घर की बंद पड़ी सड़क की याद नहीं आई, लेकिन जैसे ही अधिशासी अभियंता ने दोबारा पदभार संभाला तो विधायक को क्षेत्र की बंद पड़ी सड़कें याद आने लगीं। उन्होंने कहा कि जब एक अधिकारी को विधायक बार-बार तंग करेंगे तो उनकी घर्मपत्नी को इसकी चिंता होना स्वभाविक है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव भगवान दास, बीडीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स

दोबारा अधिकारी को यहां तैनात करने की क्या जरूरत : भाजपा
मामले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को किसी प्रकार की कोई शिकायत थी तो वे अपने बॉस से शिकायत करते न कि अपनी पत्नी से अभद्र व्यवहार करवाते। जब अधिशासी अभियंता का तबादला जोगिंद्रनगर से कर दिया गया था तो उन्हें दोबारा यहां लाने की क्या जरूरत पड़ गई। विधायक क्षेत्र के विकास के लिए कभी भी और किसी को भी फोन कर सकते हैं। इसमें क्या गलत है। यदि ऐसा चलता रहा तो भाजपा लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडलाध्यक्ष अजय सकलानी, उपाध्यक्ष राजीव सूद, महामंत्री संजीव शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें