फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वृद्धाश्रम देहरी की पेश की आय-व्यय की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के देहरी वृद्धाश्रम में बैठक का आयोजन अध्यक्ष पदम सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में किया गया। इसमें वृद्ध आश्रम के न्यासियों ने भाग लिया। न्यास के सचिव उत्तम चंद शर्मा और कोषाध्यक्ष देव राज धीमान ने पिछली बैठकों की कार्यवाही और हर महीने की धन की व्यवस्था और व्यय की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव भी रखे गए। विभिन्न सामाजिक कार्यों की समीक्षा, कवि सम्मेलन, स्थापना दिवस और भागवत कथा के आयोजनों पर चर्चा की। वृद्ध आश्रम के स्थापना दिवस का आयोजन 21 सितंबर 2026 को आयोजित करने पर भी चर्चा की। बैठक में भारत संचार निगम लिमिटेड के टावर के बारे में चर्चा की गई। टावर न्यास की भूमि पर लगाया गया है। उसके किराये, और किए गए अनुबंध के बारे में भी बैठक में बताया गया। न्यासियों की ओर से सभी मामलों का ध्वनि मत से अनुमोदन किया गया। इस बैठक में गिरजा गौतम, गोवर्धन लाल, केडी खोसला, टीएन महाजन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें