फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं को पूरा करें अधिकारी : गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ रामपुर संस्करण के लिए ...................
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। बाल विकास परियोजना के माध्यम से कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, उनकी मरम्मत और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। एसडीएम गौरव महाजन ने संबंधित विभागों को आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और मरम्मत के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र जिनमें अभी तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं उन केंद्रों में संबंधित विभाग शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। इस अवसर बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया, बीडीओ चुराग कला देवी, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी करसोग नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें