फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में न किया जाए कार्यालय शिफ्ट : कुशल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के समाजसेवी कुशल कुमार सकलानी ने नेरचौक के मिनी सचिवालय में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने की कवायद पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि तहसील कल्याण कार्यालय दिव्यांगजन और बुजुर्ग लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। ऐसे में इन विशेष लोगों को तीसरी मंजिल तक पहुंचना आसान नहीं होगा। प्रदेश के अधिकतर कल्याण अधिकारियों के कार्यालय बिना रैंप और लिफ्ट के हैं।
विज्ञापन

नेरचौक कार्यालय को लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल में शिफ्ट करने की अंदरखाते कवायद जारी है। अगर लघु सचिवालय में ही इस कार्यालय को शिफ्ट करना है तो धरातल मंजिल पर किया जाए। अगर तीसरी मंजिल में शिफ्ट करना है तो लिफ्ट के साथ रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। उधर, तहसील कल्याण अधिकारी बल्ह विक्रांत का कहना है कि उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही कार्यालय शिफ्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें