सुंदरनगर (मंडी)। एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह सुंदरनगर में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर शहीद-ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इसके उपरांत शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया। अनित जसवाल ने भगत सिंह के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व महासचिव कर्ण सिंह, मोहित, विशाल, निखिल, संजय, हर्ष, चंदन, सनी, हर्ष, कृष्णा, विवेक, साहिल आदि उपस्थित रहे। संवाद