फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचायतों में भी वसूला जाएगा स्वच्छता शुल्क : सरवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। विकास खंड गोहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक पंचायत में पहली जून से स्वच्छता शुल्क लागू किया जाएगा। यह शुल्क न्यूनतम 30 रुपये प्रति घर रहेगा। इसी को लेकर शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी कार्यालय गोहर में कार्यशाला हुई। इसमें ग्राम पंचायत गोहर, बासा, नैहरा स्थित गणई, चैलचौक के पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल प्रतिनिधियों तथा पंचायत कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी योग राज ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के निर्धारण के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सरवन कुमार कौंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट को घर, दुकान और संस्थान के स्तर पर पृथक्करण कर प्लास्टिक संग्रहण वाहन के माध्यम से नौण स्थित ग्राम पंचायत नौण में पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल गोहर के प्रधान ज्योति प्रकाश, समाजसेवी नानक चंद चौहान, रमेश, भीमा ईको संगठन के महासचिव युनेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें