फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रत्ती में पनीर की फैक्टरी को नोटिस, उत्पादन बंद करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। औद्योगिक क्षेत्र रत्ती की इकाइयों से निकलने वाली गंदगी के रत्ती खड्ड में घुलने के ग्रामीणों के आरोपों के बाद विभाग हरकत में आया। शनिवार को जल शक्ति विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर औद्योगिक क्षेत्र रत्ती का निरीक्षण किया। सैंपल लेकर जांच की। इस दौरान एक पनीर की फैक्टरी में अनियमितताएं पाई गईं। फैक्टरी का दूषित पानी नालियों के जरिए खड्ड में मिल रहा था। इससे पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर फैक्टरी को बंद करने का नोटिस दिया। फैक्टरी में उत्पादन का कार्य बंद करने के निर्देश दिए। कार्रवाई अभी जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभिन्न विभाग हरकत में आए और मौके का दौरा किया। इससे पहले भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यहां का निरीक्षण किया था। तब यहां एक स्टोन कटिंग वाले उद्योग का दूषित पानी खड्ड में मिल रहा था। तब बोर्ड ने संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया था। जवाब न मिलने के बाद बोर्ड ने फिर से रिमाइंडर भेज दिया है। अभी तक उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। निरीक्षण के दौरान उद्योग विभाग की खामियां भी सामने आई हैं।
उद्योग विभाग की नालियों से ही दूषित पानी खड्ड में मिल रहा था। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उद्योग विभाग के अधिकारियों से भी मामले में जवाब तलब करेगा।
..औद्योगिक क्षेत्र रत्ती का जल शक्ति विभाग के साथ निरीक्षण किया गया। एक पनीर की फैक्टरी में अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर उन्हें फैक्टरी को बंद करने का नोटिस जारी कर उत्पादन बंद करने को कहा गया है। उद्योग विभाग की भी खामियां सामने आई हैं। उनसे भी जवाब मांगा जाएगा। फैक्टरी को बंद करने के मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

-विनय कुमार, रीजनल अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

..
उठाऊ पेयजल योजना के पानी के सैंपल फेल होते हैं तो वह स्वयं उनको बंद कर देंगे। अभी तक कहीं से भी कोई सैंपल फेल नहीं हुआ है। यदि भविष्य में ऐसा कुछ सामने आता है तो वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-संदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता, बल्ह
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें