फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गृहकर न देने पर नोटिस, फिर संपत्ति होगी अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गृहकर की लाखों की अदायगी न करने पर शहर के एक बड़े होटल संचालक को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम ने दावा किया कि अगर गृहकर नहीं चुकाया तो अब होटल संचालक की संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह नोटिस शनिवार को जारी किया गया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद कुछ विभाग और एक होटल संचालक गृहकर की अदायगी नहीं कर रहे हैं। विभागों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब तीन करोड़ का गृहकर वसूल करना है। इसमें अकेले होटल संचालक का 50 लाख का गृहकर बकाया है। होटल संचालक को नोटिस के बाद समन जारी किया जाएगा। इसके पश्चात राजस्व रिकार्ड में संपत्ति की देनदारी को अटैच करने की प्रक्रिया की जाएगी। गृहकर नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। नए शामिल क्षेत्रों से अभी नगर निगम की ओर से गृहकर नहीं लिया जा रहा है। नगर निगम प्रतिवर्ष 2.60 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में वसूल करता है।
गृहकर देने में आनाकानी करने वाले विभाग, संस्थान
लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग, आर्मी कैंटीन, सेरीकल्चर, विद्युत, डाक विभाग, खेल परिषद, वल्लभ महाविद्यालय समेत केंद्रीय विद्यालय जैसे संस्थान नगर निगम को गृहकर देने में आनाकानी कर रहे है। इनमें से कुछ विभाग और संस्थाएं गृहकर में छूट का हवाला देते हैं। इन देनदारों से करीब एक करोड़ रुपये लंबित गृहकर के रूप में वसूल किए जाने है।
विज्ञापन

............
शहर के एक बड़े होटल के संचालक को लंबित गृहकर की अदायगी के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए हैं। अब एक बार फिर अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुछ सरकारी विभागों का भी गृहकर लंबित है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें