फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूल चलाया तो होगा एक लाख जुर्माना

Sat, 21 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के 52 निजी स्कूलों पर शैक्षणिक सत्र 2017-18 की मान्यता के लिए आवेदन न करने पर शिक्षा विभाग की गाज गिर सकती है। शिक्षा विभाग की ओर से कई बार मौका देने के बावजूद इन स्कूलों के मुखियाओं ने मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है। विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। यदि अब ये स्कूल मान्यता के लिए आवेदन किए बगैर स्कूलों का संचालन करते हैं तो इन पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को अब अंतिम नोटिस जारी किया है। वर्तमान में जिला में कुल 337 निजी स्कूल चल रहे हैं। इनमें से 52 स्कूलों ने अभी तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा ने कहा कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम ,2009 की धारा 18(5) के अनुसार कोई भी निजी पाठशाला मान्यता के बिना कार्य करती रही तो ऐसी पाठशाला को एक लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। 52 स्कूलों ने अभी तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है। इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। 
बाक्स
इन स्कूलों पर गिर सकती है गाज
इन स्कूलों में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रयोह, मास्टर मनी चंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कांगू का गलू, विद्या मंदिर मॉडल स्कूल रंधाड़ा, एंजल्स पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, न्यू ग्रीन हिल पब्लिक स्कूल सुखबाग, हिमवैली पब्लिक स्कूल थुनाग, उत्तरशाल वैली पब्लिक स्कूल कटौला, विजेता पब्लिक स्कूल मछयाल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल शानन, विष्णु पब्लिक स्कूल सेरी, श्री मूल मांहूनाग मॉडल पब्लिक स्कूल मांहूनाग, एमडी पब्लिक स्कूल लागधार, माउंट मौर्या इंटरनेशल स्कूल पेहलून भट्टी, नवज्योति पब्लिक स्कूल सिद्धपुर, न्यू ब्लूम पब्लिक स्कूल मोरला, सन राइज स्कूल ढलवान, अभय पब्लिक स्क्ूल दयाल पिंगला, टैगोर मेमोरियल पब्लिक स्कूल रखोह, शहीद चेत राम मेमोरियल स्कूल टिकरू, गोल्डन स्टार स्कूल ढलयाल थौना, मॉडर्न पब्लिक स्कूल गद्दीधार, सर्वोदय पब्लिक हाई स्कूल सजाओपिपलु, ग्रीन वैली गोबिंद मेमोरियल मॉडल स्कूल चैल रोपड़ी, आदर्श ज्योति पब्लिक स्कूल मुंदरू, सेंट जेवियर स्कूल कोट, सेंट फ्रांसिस जेवियर कान्वेंट स्कूल अपर बगला, वैली पब्लिक स्कूल नेरचौक, पराशर पब्लिक स्कूल बिटारी, साईं आदर्श पब्लिक स्कूल बाड़ा, आदर्श सीनियर सेंकेडरी स्कूल डैहर, मौलाना अबुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल डीनक, ओम चंदन पब्लिक स्कूल धरवाड़ थाच, नव भारती पब्लिक स्कूल सरोआ, होली एंजल मॉडल स्कूल रती, टिनी वर्ड मॉडल स्कूल गुरुकोठा, डिंपल पब्लिक स्कूल असला, जालपा नव ज्योति पब्लिक स्कूल गियून, विद्या निकेतन पब्लिक बाड़ी गुमाणू, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल भराडू, सहयोग स्कूल स्पेशल चिल्ड्रन नागचला, एसबीएन इंटरनेशनल स्कूल फटोह, ज्ञान धारा पब्लिक स्कूल मराही, सत्यम रॉयल पब्लिक स्कूल चंडयाल, तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल तरैंडी, अन्यया पब्लिक स्कूल लोअर करसोग, दिल्ली पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, केवियट लेकटर स्कूल पनारसा, जागृति इंटरनेशनल स्कूल देवधार, नालंदा पब्लिक स्कूल जांबला, लिटल फ्लावर मॉडल पब्लिक स्कूल ग्वालपुर शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें