फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान के तीन कमरे राख, पांच लाख की संपत्ति का नुकसान

Fri, 20 Jan 2017 11:13 PM IST
मंडी
विज्ञापन
आग से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। ग्राम पंचायत लंबाथाच के केउली गांव में 16 कमरों के तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल के तीन कमरे आग लगने से राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से मकान की अन्य मंजिलों को आग से बचाया जा सका। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभावित परिवारों के अनुसार उनकी पांच लाख रुपये के लगभग संपत्ति जल गई है। यह पूरा गांव डेढ़ दशक पहले भी आग की भेंट चढ़ चुका है। यदि ग्रामीणों ने समय रहते प्रभावित परिवार के घर की ऊपरी मंजिल के कमरों की लकड़ी को उखाड़कर आग पर काबू न पाया होता तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लंबाथाच के गांव केउली गांव के चार भाइयों दामोदर दास, तेज सिंह, कपूर सिंह और भगत राम पुत्र भादर सिंह का साझा घर है। यह मकान तीन मंजिला है। इस मकान में कुल 16 कमरे हैं। दामोदर दास ने कहा कि वह और उसकी पत्नी भागणी देवी घर की नीचे की मंजिल में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मकान की तीसरी मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत शोर मचा कर ग्रामीणों को एकत्र किया। दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग को बुझाने का काम किया। वहीं, खेतों में खाद फेंकने के लिए पहुंचे 60 से 70 ग्रामीणों ने आग को बुझाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रधान लंबाथाच चमन लाल और उपप्रधान खजान सिंह ने कहा कि वर्ष 2001 में केउली गांव जल कर राख हो गया था। लेकिन, 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी उप मंडल जंजैहली में एक भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं है। तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने बताया कि पटवारी हलका मुहाल थुनाग खेम सिंह ने नुकसान का आकलन किया है। सभी परिवारों को कुल दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें