फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, गोपालपुर वार्ड के ग्रामीण ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान, एसडीएम सरकाघाट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

20 साल से अधूरी है गोपालपुर-बतालड़ी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सरकाघाट की गोपालपुर पंचायत में विकास की अनदेखी और सुरक्षा के अभाव ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गोपालपुर वार्ड के ग्रामीणों ने पिछले 20 वर्षों से अधूरी पड़ी गोपालपुर-बतालड़ी सड़क के निर्माण को लेकर संघर्ष तेज कर दिया है। बुधवार को महिला मंडल बतालड़ी की सदस्यों सहित करीब 40 ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सरकाघाट को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, वे आगामी पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने हाल ही में गांव नैण की छात्रा सिया की बेरहम हत्या का जिक्र करते हुए गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि यदि सिया के गांव को जाने वाली बस सेवा बंद न होती, तो शायद यह त्रासदी घटित न होती। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है और अब ग्रामीण अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों, को पैदल स्कूल भेजने से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गोपालपुर से बतालड़ी सड़क का निर्माण पिछले दो दशकों से लंबित है। हर चुनाव में प्रत्याशी सड़क बनवाने का वादा करते हैं, लेकिन जीत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होती। वर्तमान में बतालड़ी गांव के 14 बच्चे प्रतिदिन 2 किलोमीटर का सुनसान रास्ता तय कर गोपालपुर पाठशाला जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनका कोई बच्चा या परिवार का सदस्य सुरक्षित घर नहीं लौटता, पूरा परिवार डर में रहता है। यह केवल सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और जीवन का सवाल है। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मंडल की सदस्य रजनी देवी, किरण, शकुंतला देवी सहित गोपाल सिंह, चिंत राम, नीलमा देवी, मस्त राम, उर्मिला, दीपा, लीला देवी, प्रेम चंद, संतोष कुमारी, अमर सिंह और अन्य ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें