फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की घटना होने तीसरे दिन भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी : वंदना

Sun, 27 Oct 2024 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मढ़ी में जली दुकान में नुकसान का जायजा लेती ग्रयोह वार्ड से जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया। -स
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बीते वीरवार रात को बिंगा पंचायत के मढ़ी में सुनील कुमार की दुकान आग लगने से जलकर राख हो गई। घटना के तीसरे दिन भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका। इससे प्रभावित परिवार में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। शनिवार को जिला परिषद के ग्रयोह वार्ड की पार्षद वंदना ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी किसी अधिकारी ने प्रभावित का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से कोई तात्कालिक राहत नहीं दी गई, जो कि ऐसी स्थिति में आवश्यक थी।
गुलेरिया ने बताया कि उन्होंने स्थिति को लेकर एसडीएम धर्मपुर से फोन पर बात की, जिसके बाद एसडीएम जोगिंद्र पटियाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से 10,000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रभावित व्यवसायी को दी गई। वंदना गुलेरिया ने कहा कि प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत राशि जारी करनी चाहिए थी। उन्होंने सरकार से भी प्रभावित व्यवसायी को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह अपनी दुकान को फिर से शुरू कर सके और आर्थिक संकट से उबर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें