फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गृहकर बिलों पर नहीं होगा हड़बड़ी में फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जारी करने से पूर्व सुनेंगे जन आपत्तियां
विज्ञापन

एजीसेक के सर्वे का निगम रिकॉर्ड से हो रहा मिलान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में नए सिरे से गृहकर बिल जारी करने की प्रक्रिया करीब एक माह और टल सकती है। एजीसेक के नए संपत्ति सर्वे के आधार पर बिल जारी करने से पहले प्रत्येक वार्ड के लोगों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। सर्वे रिकॉर्ड भवन नक्शों की मंजूरी, एनओसी समेत अन्य आधिकारिक कार्यों का आधार बनेगा।
एजीसेक अब तक करीब 11,500 संपत्तियों का सर्वे कर चुकी है। कुछ वार्डों में सत्यापन जारी है, जबकि बेहना और दोंहदी में सर्वे बाकी है। सर्वे के चलते गृहकर बिल करीब चार माह से लंबित हैं। वर्ष 2016 में करीब 8,500 संपत्तियों से ही गृहकर वसूला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नए सर्वे के बाद लोगों को आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा समय देना जरूरी है। इससे रिकॉर्ड की त्रुटियां दूर कर सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। -डॉ. मदन कुमार, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें