फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निठल्ले की डायरी का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। हिमाचल सांस्कृतिक शोध एवं रंगमंडल सभागार सतोहल कोटली में प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने हरिशंकर परसाई की लिखित कहानी निठल्ले की डायरी का बेहतरीन ढंग से मंचन किया। कहानी का रूपांतरण कुलदीप कुणाल तथा निर्देशन विकास सैनी ने किया। कहानी में व्यंग्य दृष्टि के माध्यम से धर्म, समाज, राजनीति, आडंबर और भ्रष्टाचार विषयों पर कटाक्ष किया गया।
विज्ञापन

कहानी में व्यंग्य केवल हंसी उत्पन्न करने तक सीमित नहीं, इसमें दर्शक को सोचने पर विवश करती है कि क्या हमारा सामाजिक स्वरूप वास्तव में ऐसा ही है। प्रस्तुति में शिवशंकर का केस एवं चमचे की दिल्ली यात्रा दोनों कहानियों का एक सशक्त कोलाज प्रस्तुत किया। इसे प्रशिक्षुओं ने प्रभावशाली ढंग से मंचित किया। नाटक में मुख्य भूमिकाएं तरुण, बिट्टू, क्षितिज, सचिन कुमार, मलय, महबूब, सचिन, वंशु एवं नीरा देवी द्वारा निभाई गईं। प्रकाश व्यवस्था का दायित्व कश्मीर सिंह तथा संगीत संयोजन पूजा चक्रवर्ती द्वारा निभाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें