सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य रेखा चंदेल ने की। विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक सुभाष शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को किताबें, प्रैक्टिकल काॅपियां एवं पेंसिल वितरित की गईं। इस दौरान व्यावसायिक प्रशिक्षक सुभाष शर्मा ने कहा कि वोकेशनल शिक्षा आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने स्कूल प्रशासन से आग्रह किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को वोकेशनल ट्रेड से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।उप प्रधानाचार्य रेखा चंदेल ने कहा कि विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक सुभाष शर्मा समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, व्यावहारिक एवं कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करवाते रहते हैं, जो बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही हैं। संवाद