फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डैहर प्रीमियर लीग में भाग लेंगी नौ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के डैहर में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से जुड़कर युवा पीढ़ी नशे से दूर रह सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया कि सभी युवा खेलों से जुड़ें और आने वाली पीढ़ी को भी खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस वर्ष के बजट में नई खेल नीति लाने की घोषणा की।
साथ ही ओलंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को भी बढ़ाया है। ओलंपिक में स्वर्ण लाने वाले खिलाड़ी को दी जाने वाली पुरस्कार राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ कर दी गई है। रजत पदक के लिए दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ की जगह अब दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को 50 लाख के बजाय अब चार करोड़ दिए जाएंगे। रजत पदक के लिए 30 लाख से बढ़ाकर ढाई करोड़ और कांस्य पदक के लिए 20 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ किया गया है। इस अवसर पर डैहर प्रीमियर लीग कमेटी के संयोजक राजकुमार ने डैहर में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि डैहर प्रीमियर लीग में प्रदेशभर की नौ टीमें भाग ले रही हैं और प्रतियोगिता लगभग 4 महीने तक चलेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें