फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंसा खड्ड में अवैध खनन करते नौ लाोग पकड़े

Wed, 17 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खनन विभाग ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने कंसा खड्ड में दबिश देकर अवैध खनन के नौ मामले पकड़े हैं। अमर उजाला ने 15 फरवरी के अंक में बल्ह, सुंदरनगर व नाचन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के मामले को उठाया था जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जिला खनन विभाग की टीम की ओर से अवैध खनन के पकड़े चार मामलों में मौके पर ही साढ़े तीस हजार रुपये जुर्माना वसूल लिया गया। जबकि पांच मामलों में जिला खनन अधिकारी ने नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया है। उक्त मामलों में बिना एम फार्म के ट्रैक्टर व टिपर शामिल हैं जो धड़ल्ले से रेत-बजरी ढो रहे थे। अमर उजाला में सुंदरनगर, नाचन में हो रहा अवैध खनन और माफिया सक्रिय, प्रशासन बेखबर शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर लाया था।

अवैध खनन के कारण बल्ह क्षेत्र में पेजयल योजनाओं के स्रोत सूखने की कगार पर हैं। वहीं उपजाऊ भूमि भी सूखने लगी है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए विभाग की टीमें समय-समय पर दबिश दे रही है। दो दिनों में कंसा खड्ड में अवैध खनन के नौ मामले पकड़े हैं। चार को करीब साढ़े तीस हजार रुपये जुर्माना किया गया है जबकि अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें