फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बच्चे की मौत

Wed, 17 Feb 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, टिहरा (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर के लगधार के पास गत माह सड़क दुर्घटना में घायल 11 वर्षीय विशाल की मौत हो गई। 17 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद गत सोमवार को पीजीआई में विशाल की मौत हो गई। विशाल राजीव दया नंद पब्लिक स्कूल जोढन सज्योपिपलु में पांचवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


विशाल गत माह 28 जनवरी को परिजनों के साथ कोटली गांव में किसी कार्यक्रम में भाग लेने गया था। कार्यक्रम से वापसी पर लगधार के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें विशाल को गंभीर चोटें आई थी। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, लेकिन गत सोमवार को विशाल ने दम तोड़ दिया। दयानंद पब्लिक स्कूल जोढन में शोक सभा का आयोजन कर विशाल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें