फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार साल से किराये के भवन में चल रहा निहरी बीडीओ कार्यालय

Wed, 07 Jan 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व भाजपा सरकार में खुला खंड विकास अधिकारी दफ्तर निहरी पिछले चार सालों से किराये के भवन में चल रहा है। इस दफ्तर को जिस निजी भवन में चलाया जा रहा है, उसका महीने का किराया करीब 21 हजार रुपये से ज्यादा है। ऐसे में इस अब तक नौ लाख से ज्यादा किराये का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन

निहरी खंड की 20 पंचायतों के इस कार्यालय के लिए वर्तमान सरकार ने फिलहाल्र दो बीघा वन भूमि इसी दफ्तर के आसपास ढूंढी है। इसकी एफसीए की फाइल प्रकिया को खंड विकास अधिकारी निहरी मनमोहन शर्मा ने छह महीने की दिन-रात मेहनत कर वन विभाग, वन अधिकार समितियों और अन्य विभागों की एनओसी लेने के बाद इसे अपलोड कर दिया है। इसकी एफसीए की फीस के तौर पर साढ़े तीन लाख रुपये सरकार से भी मिल चुके हैं। विभाग को उम्मीद है कि अप्रैल तक इस कार्यालय के भवन निर्माण के लिए एफसीए की अनुमति मिल जाएगी।
इस कार्यालय को बनाने के लिए पांच करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया। इस भवन की ड्राइंग भी तैयार हो गई है। अगर अप्रैल में इस की एफसीए की अनुमति मिल गई तो इस कार्यालय के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ की राशि जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


वन भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन के बाद खंड विकास कार्यालय निहरी को इसकी एनओसी और फाइल अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे ही फाइल ऑनलाइन अपलोड होकर सुंदरनगर वन मंडल को मिलेगी। अगली प्रकिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-राकेश कटोच, सुकेत वन मंडलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें