फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्राला फंसने से पुरानी मंडी में एक घंटा बंद रहा एनएच, लगा जाम

Sat, 03 May 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
मंडी। मंडी-पठानकोट एनएच पर पुरानी मंडी में शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे एक मालवाहक ट्राला खराब होने से सड़क के बीचोंबीच फंस गया। इससे एनएच पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

इसी के साथ मंडी शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, छोटे वाहन एनएच के बजाय शहर से होकर ही गुजरे, जबकि बड़े वाहनों को काफी इंतजार करना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद एनएच बहाल हो पाया। यातायात पुलिस के प्रयासों से हाईड्रा मशीन की मदद से खराब ट्राला को सड़क से हटाकर किनारे कर यातयात बहाल करवाया गया।
इस दौरान अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए छोटे वाहन चालकों ने मंडी शहर की तरफ से विक्टोरिया और बस अड्डा की तरफ निकलने की कोशिश की। इसके चलते शहर में वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई और वाहन रेंगते हुए गुजरे। इससे एक घंटा तक व्यवस्था चरमरा गई। बाद में सवा छह बजे ट्राले के हटने पर सभी तरह के वाहनों के लिए यातायात सुचारू करवा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते मशीनरी ले जा रहा ट्राला एनएच व सकोर मार्ग के बीच खराबी आने से फंस गया था। इससे मंडी शहर में जाम लगा रहा। बाद में हाइ्रड्रा मशीन की मदद से खराब ट्राले को हटाकर सड़क किनारे करवा कर यातायात बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें