फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से एनएच 003 फिर बाधित, दोपहर बाद बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली के तहत सुराड़ी ऊपरली पंचायत में नेशनल हाईवे-003 फिर बारिश के चलते बाधित हो गया। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते स्थानीय लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह एसडीएम कोटली जगदीश चंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सूर्या कंपनी के डीपीएम सुनील तोमर भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कंपनी को तुरंत मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि लगातार स्लाइडिंग के कारण ऊपर से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे तत्काल बहाली संभव नहीं है। दोपहर करीब 2 बजे बारिश थमने के बाद कंपनी ने मशीनरी लगाकर मलबा हटाया और सड़क को बहाल कर दिया। मार्ग खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें