फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर-सरकाघाट स्टेट हाईवे पर जल भराव से थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर भट्ठा के समीप वर्षा से हुए जल भराव के बीच गुजरते वाहन। स्रोत जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं, जिससे दो और चौपहिया वाहन देर तक फंसे रहे। सरकाघाट-जोगिंद्रनगर मार्ग पर भट्ठा और मसौली के पास जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। एनएसी मार्केट और मंदिर सड़क भी खराब हो गई, पैदल चलना मुश्किल हो गया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर भी जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। बस रूटों और किसानों की फसलें भी बारिश से प्रभावित हुईं। नींबू और संतरे के पौधे क्षतिग्रस्त हुए, जबकि ढेलू, हराबाग और जिमजिमा में रोपी गई फसलों में बंपर पैदावार की संभावना के बीच चिंताएं बढ़ीं। तहसीलदार रजत सेठी ने कहा कि नुकसान का आकलन राजस्व विभाग से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें