Newborn in the grip of corona in Jogindernagar
- फोटो : REUTERS
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में कोरोना की तीसरी संभावित लहर ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। अस्पताल के शिशु वार्ड में दाखिल एक साल के नवजात में कोविड के लक्षण पाए गए। अब बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
मामले के उजागर होने के बाद अस्पताल के चिकित्सक इसे कोविड की संभावित लहर बता रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया है। एक साल का कोरोना संक्रमित रिहान जोगिंद्रनगर के नजदीक के गांव टिकरू से संबंध रखता है। इसमें तेज बुखार के लक्षण को देखते हुए कोविड टेस्ट लिया गया, जिसमें यह संक्रमित निकला।
अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने नवजात के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की। बताया कि अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर उपचार दिलाया जा रहा है।
साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर से नवजात को सुरक्षित बचाने पर एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि नवजात बच्चों में तेज बुखार के लक्षण को हल्के में न लें। तुरंत जांच करवाएं।