फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेरे बिन नई जीणा... पर झूमे स्योग वासी

Sat, 14 Sep 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों के बीच प्रस्तुति देतीं कलाकार। -संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह की स्योग पंचायत में शुरू हुए सात दिवसीय माता त्रिपुर भैरवा मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या वीरवार को बीबीएमबी स्टेडियम में हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां देकर लोगों को मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ‘तेरे बिन नई जीणा मर जाणा ढोलना’ गीत से वॉयस ऑफ हिमाचल रहे गुलशन ने की। इसके बाद उन्होंने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। नरेंद्र पहाड़िया ने नॉन स्टॉप पहाड़ी नाटियों से दर्शकों को खूब झुमाया। स्टार कलाकार पूनम ने पंजाबी और पहाड़ी गीतों से पंडाल में बैठी जनता को झूमने पर विवश कर दिया।
मंच संचालन करते हुए हेम राज ने शायरी और चुटकुलों से दर्शकों और कलाकारों के बीच सामंजस्य बनाए रखा। इससे पहले मुख्यातिथि समाजसेवी अनिल सोनी ने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मेला कमेटी को 51 हजार रुपये की राशि बतौर सहयोग प्रदान की। उन्होंने कहा कि माता त्रिपुर भैरवा उनकी कुल देवी हैं और उनके आशीर्वाद से ही उनकी सफलता संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष वीना महंत और उप प्रधान फतेह राम ने मुख्य अतिथि को शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें