द्रंग चौकी की नीलामी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को द्रंग पुलिस चौकी के नीलामी पर विवाद हो गया। शुभम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिसमें द्रंग के विधायक पूर्ण चंद भी मौजूद रहे। धरना के दौरान ग्राम पंचायत टांडू, पाली, शिलग, तरयांबली, मैगल समेत अन्य पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस विरोध को देखते हुए पुलिस विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। शुभम शर्मा ने इसे जनता की संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि सरकार को शीघ्र इस मामले में अधिसूचना जारी करनी चाहिए। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने आंदोलन को जन आंदोलन करार देते हुए मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह करने की बात की और अगर समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य कृपाल, पदम, पंचायत प्रधान पाली जया स्वरूप, शिलग से पन्या समेत अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।