फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में जल शक्ति विभाग मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
काहन चंद प्रधान और कमल कुमार चुने सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग मजदूर यूनियन, शाखा करसोग के जल शक्ति विभाग के चुनाव सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवकी नंद चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान आशा राम तथा राज्य सचिव गब्बर सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में काहन चंद को प्रधान, कमल कुमार को सचिव, महेंद्र कुमार और मेहर सिंह को सहसचिव तथा किशोरी लाल को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा लुदर मणी, युवराज और भगतराम को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। जोग राज शर्मा को मुख्य सलाहकार, राजकुमार को कोषाध्यक्ष, पुनीत कुमार को प्रेस सचिव तथा गोकुल कुमार को प्रसार सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों को मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें