नवाही में ज्ञान विज्ञान समिति गोपालपुर खंड के सम्मेलन में मौजूद महिलाएं। स्त्रोत- संगठन
सरकाघाट (मंडी)। ज्ञान विज्ञान समिति हिमाचल प्रदेश की गोपालपुर इकाई का 21वां त्रैवार्षिक सम्मेलन मंडी जिला के नवाही में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कैप्टन राजेंद्र कुमार, केके ठाकुर और संतोष देवी ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन सुनीता पटियाल ने किया। बंदना ने खंड की गतिविधियों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सम्मेलन का उद्घाटन समिति के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति वर्तमान समय में समिति नशा मुक्ति अभियान चला रही है, जो युवाओं का भविष्य को बचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। नशे की रोकथाम में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि गांव-गांव में महिलाओं की नशा मुक्ति निगरानी समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकाघाट में महिलाओं द्वारा नशे के खिलाफ विशाल पैदल यात्रा निकालने का फैसला भी किया गया है।
सम्मेलन के दौरान 21 सदस्यीय नई खंड कमेटी का चुनाव किया गया। केके ठाकुर को अध्यक्ष, कैप्टन राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, सुनीता पटियाल को सचिव, रोशनी, संतोष और ऋत्विक को सह सचिव तथा बंदना को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा केसर सिंह, त्रिलोक, मोहन सिंह, जयदेव, सुषमा, स्नेहलता, ललिता, मीना, कुसमा, राजेश्वरी, रीना, प्रोमिला और सोमा को सदस्य चुना गया।