फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंटक जिला मंडी में नई नियुक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मई दिवस पर श्रम कानून वापस लेने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला इंटक अध्यक्ष वाईपी कपूर ने तत्काल प्रभाव से संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। धर्मपुर ब्लॉक से सोहन सिंह ठाकुर निवासी सयोह को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चेत राम निवासी गांव मनवाणा तहसील बलद्वाड़ा को जिला मुख्य संगठन सचिव, टेक चंद राणा ब्लॉक अध्यक्ष सरकाघाट को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

कपूर ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में डा. संजीव रेड्डी की अध्यक्षता वाली इंटक को ही असली इंटक माना है, जिसे सोनिया गांधी द्वारा भी अनुमोदन प्राप्त है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इंटक की विधिवत बैठक बुलाई जाए, क्योंकि तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार के रुख के आधार पर इंटक भी अपना रुख स्पष्ट करेगी। वहीं, वाईपी कपूर ने केंद्र सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 से लागू किए गए 29 पुराने केंद्रीय श्रम कानूनों में बदलाव को वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मई दिवस पर इन कानूनों को वापस लेना श्रमिकों के लिए एक बड़ा निर्णय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें