फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भ्यूली क्षेत्र से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बीते मंगलवार को मंडी के भ्यूली क्षेत्र से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन निवासी भ्यूली मंडी के रूप में हुई है। यह आरोपी वर्ष 2015 में दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ चोरी के संबंध में पुलिस थाना सदर मंडी में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय नंबर-2 मंडी द्वारा 11 मार्च 2025 को घोषित अपराधी करार दिया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पीओ सेल टीम द्वारा लगातार निगरानी और प्रयासों के चलते आरोपी को उसके ही क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें