फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छेश्चु मेला में नेहा, अजु और अजय की जोड़ी मचाएगी धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर में 8 से 10 मार्च तक राज्य स्तरीय तीन दिवसीय छेश्चु मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर पंचायत की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले में पहली बार मिसेज हिमाचल स्पर्धा का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है। इसमें दो राउंड होंगे।
विज्ञापन

मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए दो सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। पहली संध्या में इंडियन आइडल शिमला जिले की बेटी नेहा दीक्षित, अजय चौहान और अजु तोमर की जोड़ी, सुनील लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसी दिन मिसेज हिमाचल स्पर्धा का पहला राउंड होगा जबकि दूसरी संध्या में केदार नेगी, अनिल, पदमा डोलकर, रवि नेमा मनोरंजन करेंगे। इस दौरान मिसेज हिमाचल स्पर्धा का दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
राज्य स्तरीय छेश्चु मेले में देश दुनियाभर से बौद्ध समुदाय के श्रद्धालु शिरकत करेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण बौद्ध समुदाय के लोगों की ओर से किया जाने वाला छम नृत्य है। इसमें कलाकार मुखौटे पहनकर नृत्य करेंगे और अपनी संस्कृति काे प्रदर्शित करेंगे। मेला आयोजन समिति एवं नगर पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले के आरंभ में शुक्रवार को हिंदू, सिख औरबौद्ध समुदाय की ओर से सुबह प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें