फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों पर पहली बार ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 06 Mar 2025 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित, 24 घंटे तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टुकड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र माह के मेलों की पहली बार ड्रोन से निगरानी होगी। ड्रोन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगा। यह पहला मौका होगा, जब श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए ड्रोन तैनात किया जा रहा है। चैत्र माह के मेलों के लिए न्यास प्रशासन एसडीआरएफ की एक टुकड़ी 24 घंटे तैनात करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी आपदा से निपटने के लिए यह टुकड़ी 24 घंटे मंदिर परिसर में मौजूद रहेगी। इसी के साथ मेला में कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार पुलिस रिजर्व, 185 होमगार्ड जवान, एक एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग अपने स्टाफ सहित मंदिर परिसर में 24 घंटे तैनात रहेगा। बाबा बालक नाथ न्यास अध्यक्ष और एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि मेलों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मंदिर से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों को मेलों में संपूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें