आरके इंटरनेशनल स्कूल नवाही में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी देते अग्निशमन व एनडीआ
- फोटो : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती की शोभायात्रा में शामिल सविता समाज के लोग। स्रोत स्वयं
सरकाघाट (मंडी)। आरके इंटरनेशनल स्कूल नवाही में शनिवार को विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष स्कूल सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 14वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में सलापड़ (मंडी) से स्कूल पहुंची।
एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को भूकंप, अग्निकांड, बाढ़, भूस्खलन सहित विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले जीवन रक्षक उपायों, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। टीम लीडर इंस्पेक्टर अशोक ने आपदा के समय धैर्य, सतर्कता एवं सही प्रशिक्षण को सबसे बड़ी सुरक्षा बताया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य एसके शर्मा व उप प्रधानाचार्य सुमन शर्मा मौजूद रहे। संवाद