मंडी। दिल्ली में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर में शानदार प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों के लिए वल्लभ कॉलेज मंडी में वीरवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने की।
उन्होंने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली के लिए कॉलेज के चार एनसीसी कैडेटों का एक साथ चयनित होना गौरव का विषय है। एनसीसी कैडेट कारपोरल दीक्षा कुमारी, विजयलक्ष्मी दुग्गल, कैडेट सार्जेंट भगवान दास और पंकज कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मेडल से नवाजा गया।
इस अवसर पर लीडिंग फ्लाइंग कैडेट कनिष्का कुमारी और कैडेट राजश्री को प्री- रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेने के लिए मेडल प्रदान किए गए। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि एनसीसी एयर विंग कैडेट कारपोरल दीक्षा कुमारी ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली में ऑल इंडिया गार्ड को कमांड कर कीर्तिमान स्थापित किया है। संवाद