तमिलनाडु में हुए जंबूरी कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे विद्यार्थियों का द्रंग स्कूल पहुंचने पर स्
- फोटो : वीर आल्हा। संवाद
पधर (मंडी)। तमिलनाडु में स्काउट एवं गाइड के डायमंड जुबली जंबूरी स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे द्रंग स्कूल के दो विद्याथियों का स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया।
प्रधानाचार्य थमन सिंह ने बताया कि तमिलनाडु में संपन्न हुए कार्यक्रम में उनके स्कूल के दो स्काउट एवं गाइड नवीन और मानवी ने भाग लिया। कहा कि जंबूरी कार्यक्रम में मंडी की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसमें देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने स्काउट मास्टर राकेश, खूबराम और स्काउट कैप्टन भारती का इस उपलब्धि के लिए आभार जताया। संवाद