जोगिंद्रनगर उपमंडल में जगह-जगह धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
.........................
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में राधा-कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। बारिश के बीच देर रात बैठकर लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाग लिया। लदरूहीं स्थित अन्नपूर्णा आश्रम, सारली गांव समेत लडभड़ोल और चौंतड़ा में देर रात तक भजन संध्याएं हुईं। इनमें गायिका दीपिका और वृंदावन के भजन गायक अभिचल दास, राकेश रावत, मनोहर और जोनी ठाकुर ने भजन गाकर खूब नचाया। लड्डू गोपाल को झूला झूलाकर कृष्ण भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी।
लदरूहीं स्थित अन्नपूर्णा आश्रम में भजन गायक अभिचल दास ने नटखट बांसुरी वाले अब तो आ जा, कजरा रे तेरे बड़े काले नैन, श्रीकृष्ण गोबिंद हरे मुरारी.. भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झुमाया। यहां पर भजन गायिका दीपिका ने बनवारी से लगी प्रेम की रीत, राधे-राधे, मेरा श्याम आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। महामंडलेश्वर राम मोहनदास रामायणी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। संवाद